Explore

Search

February 13, 2026 5:01 pm


तालाब में मिली महिला की बॉडी : निगम गोताखारों ने बाहर निकाला, शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटाशहर के किशोर सागर तालाब में आज महिला का शव मिला। जिसे नगर निगम की गोताखोर टीम ने बाहर निकालकर नयापुरा पुलिस को सौंप दिया। फ़िलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है।

निगम गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है। पुलिस कंट्रोल रूम की सुचना पर गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। तालाब में पानी की सतह पर एक महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। शव को बाहर निकाला। हुलिए से महिला की उम्र 40 साल के करीब लग रही है। शव को नयापुरा पुलिस को सौंप दिया।

नयापुरा थाना डीओ ड्यूटी इंचार्ज ने बताया कि तालाब में अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है। परिजनों का पता लगने पर ही मौत के कारण सामने आएंगे। आसपास के थानों से गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। मामले की जांच एमबीएस चौकी प्रभारी कर रहे है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर