Explore

Search

September 16, 2025 10:23 pm


लेटेस्ट न्यूज़

रेहड़ी संचालकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन : गांधी चौक में फिर से रेहड़ी लगाने की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। जिले में सोमवार को रेहड़ी संचालकों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गांधी चौक में अपनी रेहड़ियों को वापस लगाने की मांग कर रहे थे। 15 दिन पहले प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गांधी चौक से उनकी रेहड़ियां हटा दी थीं। इससे नाराज रेहड़ी संचालकों ने कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की और प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में रेहड़ी संचालक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष श्री राम सैनी ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके लिए कोई अन्य स्थान निर्धारित किया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें गुमराह किया और अचानक उनकी रेहड़ियां हटा दीं, जिससे वे बेरोजगार हो गए।

श्रीराम सैनी ने कहा, 15 दिनों से हम बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। हमारे परिवारों के लिए रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन ने हमारे साथ अन्याय किया है। अगर हमें गांधी चौक में ही रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं दी गई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।” प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रशासन ने बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए उनकी रोजी-रोटी छीन ली। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के अन्य इलाकों में रेहड़ियां लग रही हैं, लेकिन गांधी चौक में ही उन्हें हटाया गया, जो गलत है। रेहड़ी संचालकों का कहना है कि वे गरीब वर्ग से आते हैं और इसी व्यवसाय के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

रेहड़ी संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उन्हें तुरंत गांधी चौक में ही पुनः रेहड़ी लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। नगर परिषद आयुक्त दलित पूनिया कहना है कि गांधी चौक शहर का मुख्य स्थान है, जहां अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। इसी वजह से वहां से रेहड़ियां हटाई गई थीं। प्रदर्शन के दौरान रेहड़ी संचालकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें गांधी चौक में पुनः रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं मिलती, वे कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर