Explore

Search

February 12, 2026 1:54 am


लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस लाइन में फीकी रही होली : अधिकारियों ने मनाया त्योहार, वेतन मुद्दे पर जवानों ने किया बहिष्कार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में होली का त्योहार इस बार दो अलग रंगों में नजर आया। जहां पुलिस अधिकारियों ने रंग-गुलाल के साथ होली का जश्न मनाया, वहीं जवानों ने वेतन संबंधी मांगों को लेकर होली मनाने से किनारा कर लिया। शनिवार सुबह 10 बजे से पुलिस लाइन में होली का आयोजन शुरू हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी एकत्र हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्वत सिंह, सभी पुलिस उपाधीक्षक, शहर कोतवाल दीपक बंजारा और थानाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाइयां दीं।

इस दौरान अधिकारियों ने जवानों को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। कुछ जवानों ने होली की धुन पर नृत्य भी किया। हालांकि, अधिकतर जवानों ने होली के जश्न से दूरी बनाई रखी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार द्वारा बजट में पुलिस कर्मियों के लिए कोई विशेष घोषणा न किए जाने से जवान नाराज हैं। पुलिस थानों में भी इस बार होली का माहौल फीका रहा। जवानों की नाराजगी के कारण थाने सुनसान नजर आए। पुलिस कर्मी हर साल एक दिन बाद होली मनाते हैं, लेकिन इस बार वेतन संबंधी मांगों को लेकर उनका विरोध स्पष्ट दिखाई दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर