Explore

Search

February 11, 2026 10:14 pm


पौंड में डूबने से दो मासूम की मौत : होली खेलते समय बैलेंस बिगड़ने से अचानक गिरे, ग्रामीण पहुंचे तब तक दम तोड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सादुलपुर (चूरू) होली खेलते समय खेत में बने फॉर्म पॉन्ड में गिरने से दो मासूम की मौत हो गई। पास ही खेल रहे बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी, लेकिन बाहर निकालने से पहले ही दोनों दम तोड़ चुके थे। मामला चूरू के सादुलपुर का शुक्रवार शाम 5 बजे का है। जानकारी के अनुसार मयंक (9) पुत्र विक्रम सिंह राजपूत और विवेक (11) पुत्र नरेश राजपूत अपने साथियों के साथ धुलंडी के दिन सुबह से ही खेल रहे थे। इस दौरान करीब 10 बच्चे होली खेलते हुए घर से एक किलोमीटर दूर खेत में पहुंच गए। वहां होली खेलते समय बैलेंस बिगड़ने से दोनों फॉर्म पॉन्ड में गिर गए।

दोनों को डूबते देख बाकी बच्चों की सांसें फूल गईं। बच्चे घर की ओर दौड़े और गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घटना के करीब आधे घंटे बाद 5:30 बजे तक बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मौत की खबर से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से दुखी परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मयंक के पिता विक्रम सिंह गांव में किराना दुकान चलाते हैं, जबकि विवेक के पिता नरेश किसान हैं। दोनों बच्चों के एक-एक भाई और एक-एक बहन हैं। इस घटना से पूरे गांव में गमगीन माहौल है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर