Explore

Search

November 13, 2025 12:04 pm


लेटेस्ट न्यूज़

दाह संस्कार के समय मधुमक्खियां का हमला : 16 लोग हुए घायल, बांदनवाड़ा अस्पताल में कराया उपचार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के भिनाय उपखंड क्षेत्र में मधुमक्खियों मैं कुछ लोगों पर हमला कर दिया, द्वारा काटे गए सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह हमला दाह संस्कार के समय किया गया। भिनाय की ग्राम पंचायत छछूंदरा के ग्राम – गोवर्धनपुरा में रावत समाज की एक महिला के निधन हो जाने के पश्चात अंतिम संस्कार के दौरान मधु मक्खियों ने हमला कर दिया इससे 16 लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों द्वारा काटे गए सभी 16 व्यक्तियों को तुरन्त राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांदनवाड़ा में पहुंचाया गया। जहां पर 13 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। शेष तीन घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया तथा इनको भी ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर