Explore

Search

September 17, 2025 9:32 am


लेटेस्ट न्यूज़

कार पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत : मृतकों में 4 भाई, आधे घंटे तक गाड़ी में दबे रहे, शादी समारोह से लौट रहे थे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बीकानेर। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक पास चल रही कार पर पलट गया। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 भाई हैं। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक घायल ट्रक के नीचे ही दबे रहे। एक्सीडेंट देशनोक में बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार करणी मंदिर के पास रेलवे क्रासिंग पर बने पुल पर ये एक्सीडेंट हुआ। एक ट्रक नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा था। तभी ये असंतुलित होकर नोखा की ओर जा रही कार पर पलट गया। कार पूरी तरह से सड़क पर पिचक गई। इस कार में 6 लोग थे। हादसे के आधे घंटे तक सभी घायल ट्रक के नीचे दबे रहे। जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाकर सभी को बाहर निकाला गया।

इनमें से 4 घायलों को देशनोक सीएचसी में और 2 को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। कार सवार देशनोक में एक समारोह में शामिल होने आए थे। एक्सीडेंट में नोखा के रहने वाले अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ नाई, मूलचंद्र (45), पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम नाई व श्याम सुंदर (60) व द्वारका प्रसाद (45) पुत्र चेतनराम, करणीराम (50) पुत्र मोहनराम शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मूलचंद व पप्पूराम सगे भाई थे। वहीं, श्याम सुंदर व द्वारका प्रसाद भी सगे भाई थे। एक्सीडेंट के कारण ओवरब्रिज पर देर रात तक जाम लगा रहा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर