Explore

Search

March 10, 2026 9:39 pm


ईडी की एंट्री : कड़ी सिक्योरिटी के साथ पहुंची टीम, मोबाइल व्यापारी पर कार्रवाई जारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। जिले में गुरुवार सुबह ED की एंट्री हुई है। ED के करीब 7 सदस्यों की टीम यहां कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंची है। यह टीम शहर के बापू नगर क्षेत्र में मोबाइल व्यवसाय से जुड़े व्यापारी के यहां कार्रवाई को अंजाम दे रही है। सिंधी समाज के इस व्यापारी की बाजार में मोबाइल शॉप के बाहर भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। इस व्यापारी के दुबई से कनेक्शन जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही है।

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बापूनगर में आज सुबह करीब 9 बजे ED की टीम मोबाइल व्यापारी गिरीश ऐलानी के मकान पर पहुंची, जहां सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सिक्योरिटी टीम भी मौजूद है। किस मामले को लेकर कार्रवाई की गई है और क्या कार्रवाई की जा रही है फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर