अजमेर। जिले में डेयरी बूथ में चोरी हो गई। चोर नगदी सहित अन्य सामान लेकर भाग गए। घटना लिंक रोड स्थित डेयरी बूथ की है। अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। डेयरी संचालक चंद्र प्रकाश ने बताया- लिंक रोड पर उनकी 5 से 6 साल पुराना डेयरी बूथ है। वह रात में ताला लगाकर घर चले गए थे। बूथ में एक दिन पहले ही सामान भरा था। सुबह जब बूथ खोलने आए तो ताले टूटे मिले।
बूथ से 4 हजार नगदी और सामान चोरी हो गया। नया पंखा लगवाया था। वह भी उतारकर ले गए। करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।