Explore

Search

April 25, 2025 10:07 am


लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस की सरेडी बड़ी ब्लॉक में मीटिंग : प्रभारी आनंद त्रिपाठी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहने की दी नसीहत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बांसवाड़ाअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सरेडी बड़ी ब्लॉक कमेटी की बैठक कस्बे के सिद्ध पीठ रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा गढ़ी के प्रभारी आनंद तिवारी ने की। तिवारी ने अपने संबोधन में गुटबाजी करने वाले नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी एक व्यक्ति की टीम बनाने की बजाय कांग्रेस के लिए काम करें। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल धरातल पर काम करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही पार्टी में पद दिया जाए।

त्रिपाठी ने कहा कि बांसवाड़ा में बीजेपी वाले कांग्रेस से नेताओं को चोरी करके ले गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश पंड्या ने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर पर काम होगा, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने के लिए कमर कसनी होगी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रभारी मणिलाल पटेल और प्रदेश महासचिव देवेंद्र त्रिवेदी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से हर घर और गांव में जनता की सेवा करने की अपील की। बैठक में तलवाड़ा पूर्व प्रधान प्रज्ञा, यूथ जिला अध्यक्ष शाश्वत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पाठक, अशोक पाठक सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। संचालन वीरभद्र सिंह ने किया, और आभार विट्ठल चरपोटा ने व्यक्त किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर