Explore

Search

July 7, 2025 7:35 pm


जेएलएन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल : लंबे समय से बकाया वेतन देने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल के सफाई कर्मचारी सोमवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया। प्रशासन से बकाया वेतन देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। जेएलएन अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनका वेतन लंबे समय से बकाया है। इस संबंध में तीन दिन पहले ज्ञापन भी दिया था। लेकिन ज्ञापन के बाद भी कोई वार्ता नहीं की गई। इसके विरोध में आज हड़ताल की गई है।

कर्मचारियों ने कहा कि मामले में संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, अस्पताल प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को पहले भी कई बार वेतन को लेकर अवगत करवाया था। लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों का पेमेंट लंबे से बकाया है। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों ने पूर्व में भी काली पट्टी बांधकर संबंध में विरोध किया था। कर्मचारी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जेएलएन अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉक्टर अमित यादव ने बताया कि कर्मचारियों को बुलाकर वार्ता की गई है। उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। जल्द इसका समाधान किया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर