Explore

Search

March 12, 2026 6:03 am


तारागढ़ पहाड़ी पर लगी आग : हवा के कारण भड़की-दूर तक नजर आई लपटे, अग्निशमन विभाग ने काबू पाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले में शुक्रवार अलसुबह तारागढ़ की पहाड़ी पर आग लग गई। हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग सहित रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसे लेकर रामगंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।

स्थानीय निवासी रुस्तम ने बताया कि सभी रोजा रखने के लिए उठे थे। रोज पढ़ने के बाद जब बाहर देखा तो पहाड़ी पर आग लगी हुई थी। कुछ देर में वन विभाग और रामगंज थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती तो आग पूरी पहाड़ी पर विकराल रूप धारण कर लेती और इससे जीव जंतु भी आग की चपेट में आ जाते हैं। आग रात से ही लगी हुई थी। लेकिन सुबह होते-होते हवा के साथ धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करने लग गई। दूर-दूर तक आग की लपटे दिखाई दे रही। अग्निशमन विभाग में आग पर काबू पा लिया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर