अलवर। जिले में बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी। दोनों के साथ एक युवक भी मारपीट में शामिल था। घायल जिला हॉस्पिटल में भर्ती है। मामला लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के दोराजपुर गांव में गुरुवार का है। घायल भवानी मीना की पत्नी ने बताया- अलवर के केसरपुर निवासी युवक शेरु से उनकी बहू का अवैध संबंध हैं। इसका पता चलने पर गुरुवार शाम खेत पर काम कर रहे मेरे पति पर बेटे-बहू और युवक शेरू ने लोहे की रोड से हमला कर दिया। जिससे भवानी मीणा के सिर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसका जिला अस्पातल में इलाज चल रहा है। घायल की पत्नी ने बताया कि युवक शेरू पर काफी समय पहले से शक था। लेकिन बेटा-बहू मानने को तैयार नहीं हुए। अब तीनों ने प्लानिंग कर हमला कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
View and Convert HPK Files in Seconds
March 12, 2026
1:28 pm
Why do Athletes Require the Vega Sport Performance Protein?
March 12, 2026
1:14 pm
Gdzie Pojechać Z Dziećmi na Wakacje Za Granicę?
March 12, 2026
1:13 pm
Where can you watch The X-Files online?
March 12, 2026
1:11 pm

बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता को पीटा : मारपीट करने वालों में एक अन्य युवक भी शामिल, सास का आरोप- बहू का अवैध संबंध
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

