Explore

Search

February 13, 2026 12:41 am


धान की बोरियां गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त : हम्मीर ब्रिज पर गिरी बोरियां, 20 मिनट तक रहे जाम के हालात

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सवाई माधोपुर। जिले के ब्रिज पर ओवरलोडिंग के चलते एक हादसा सामने आया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीछे चल रही है कार क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे एक ट्रक धान की बोरियां भरकर श्योपुर से गुडगांव जा रहा था।यह ट्रक ओवरलोड हम्मीर ब्रिज पर चढ़ रहा था। ओवरलोडिंग के चलते ट्रक ने जैसे ही ब्रेक लगाए तो कुछ बोरियां गिरकर पीछे चल रही होंडा सिटी कार पर आ गई। जिससे होंडा सिटी कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार के क्षतिग्रस्त होने से और बोरिया सड़क पर गिर जाने से यहां जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।‌ जिसके बाद पुलिस ने सड़क पर गिरी बोरियों को हटाया। इस दौरान यहां पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा।‌ धान की बोरियों को हटवाने के बाद पुलिस की ओर से यातायात को सुचारू करवाया गया। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। बोरियां गिरने से एक देहली नंबर होंडा सिटी कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल हम्मीर ब्रिज से यातायात को सुचारू करवा दिया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर