Explore

Search

February 12, 2026 10:26 pm


मधुमक्खियों के हमले में एक दर्जन घायल : गेहूं की फसल काट रहे थे, हालत गंभीर होने पर 2 को किया रैफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

राजसमंद। जिले में सेलागुड़ा के पास सनकार सागर तालाब के पेटे में खड़ी गेहूं की फसल काटते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक महिला-पुरूष घायल हो गए। जिसके बाद 108 व निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को आमेट के हॉस्पीटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें आरके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार इस दौरान मौके पर मौजूद दो बैलों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बैलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आमेट ब्लॉक से करीब 4 किलोमीटर दूर सेलागुडा गांव में आज सुबह करीब 10.30 बजे की घटना है।

ये हुए घायल

मधुमक्खियों के हमले में विनोद (20) पुत्र चतर लाल, नरेन्द्र (32) पुत्र चतर लाल, दीपा (6) पुत्री नरेन्द्र, राम लाल (50) पुत्र छोगा लाल, भेरू सिंह (55) पुत्र खेम सिंह घायल हो गए। घायलों में दो जनों को सोहन (50) पुत्र खेमराज व मंजू (30) पिता नरेन्द्र को आरके हॉस्पिटल रेफर किया गया। दोनों बेलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। दशामाता पर्व पर भी खाखरमाला पंचायत क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर