Explore

Search

July 7, 2025 12:46 am


भारतीय नववर्ष पर जयपुर में निकली विशाल रैली : सांगानेर से मोतीडूंगरी तक हजारों वाहनों के साथ भगवामय हुआ शहर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर अखिल भारतीय सर्व समाज सनातन समिति राजस्थान ने एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। रविवार को सांगा बाबा मंदिर सांगानेर से शुरू हुई यह रैली शाम 5 बजे निकली। रैली में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने भगवा ध्वज और केसरिया साफा धारण किया था। जय श्रीराम के जयकारों के बीच हनुमानजी और राम दरबार की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

रैली का मार्ग सांगानेर स्टेडियम से शुरू होकर रीको चौराहा, एसएफएस चौराहा, मानसरोवर मार्ग, गोपालपुरा, टोंक रोड होते हुए मोती डूंगरी गणेश मंदिर तक रहा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फल पेय और पुष्प वर्षा से रैली का स्वागत किया। शाम 7 बजे रैली मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुंची। मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने भगवान गणेश के मोदक से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और दंड देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मेघेन्द्र शर्मा और महेंद्र शर्मा ने रैली को संबोधित किया। रैली का नेतृत्व समिति के सदस्य गिरिराज शर्मा, कमलेश कुमार टांक, विवेक गोयल, गोपाल सैनी, रिंकू अग्रवाल और अरुण जोशी ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय नववर्ष मनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें भारतीय सनातन संस्कृति से परिचित कराना था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर