अलवर। जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पिला ढाबा गांव के पास एक ढाबे पर काम करने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र भगवान दास शर्मा निवासी भुसावर, भरतपुर के रूप में हुई है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। मालाखेड़ा थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि भुसावर निवासी राकेश कुमार करीब एक महीने से यहां ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था। वह शराब का आदी भी था। बुधवार दिन में भी उसने शराब का सेवन किया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Now You can Have Your Virtual Tour Performed Safely
March 14, 2026
6:08 pm
When was Midland Daily News created?
March 14, 2026
6:04 pm
Aspire Zelos Nano Vape Kit
March 14, 2026
6:04 pm
Answers about News Television
March 14, 2026
6:03 pm

अज्ञात कारणों से 58 साल के व्यक्ति की मौत, ढाबे पर काम करता था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

