Explore

Search

March 12, 2026 7:29 pm


लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी के प्रेमी के काटे कान; गुस्साए पति ने फायरिंग की, गोली पेट के आर-पार निकली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जिले में पेप्सी फैक्ट्री के बाहर पति ने पत्नी के प्रेमी पर हमला कर दिया। घायल प्रेमी का मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी अनुसार- घायल युवक रमेश लोल बिलाड़ा के लांबा का रहने वाला है। उसने बताया- वह ट्रक चलाने का काम करता है। बुधवार देर रात 2 बजे के आस-पास ट्रक में बोरानाडा की पेप्सी फैक्ट्री में शक्कर लेकर पहुंचा था। इस दौरान प्रेमसुख ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट के आर-पार निकल गई। इसके बाद ऑल्टो कार में डालकर अपने साथ ले गए। रास्ते में उसके कान काटकर उसे छोड़ दिया। हमला करने वाला प्रेमसुख विश्नोई भी उसके गांव का ही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर