Explore

Search

April 20, 2025 10:01 am


सूने मकान में चोरी : 60 हजार रुपए और 800 ग्राम चांदी के गहने ले गए, मालिक गया था गांव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। उम्मेदी नगर मोहल्ले में गुरुवार रात को चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। मकान मालिक कृष्णकांत शर्मा दो दिन से गांव गए हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी ने फोन कर टूटे ताले की सूचना दी। कृष्णकांत तुरंत गांव से लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोर 60 हजार रुपए नकद और 800 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक के अनुसार पूरे घर की जांच के बाद ही चोरी का सही आकलन हो सकेगा। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर