धौलपुर। राजस्थान को हरा-भरा प्रदेश बनाने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत धौलपुर में इस वर्ष पौधरोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। जिला वन अधिकारी वी चेतन कुमार ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष 5.70 लाख पौधों का वितरण किया गया था। इस वर्ष यह लक्ष्य बढ़ाकर 9.10 लाख पौधे कर दिया गया है। यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। वन विभाग इन पौधों का वितरण सरकारी विभागों, एनजीओ और आम लोगों के बीच करेगा। सभी पौधे वन मंडल की नर्सरियों में तैयार किए गए हैं। इनका वितरण मानसून के मौसम में जुलाई से सितंबर के बीच किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
優塔娛樂城取款操作流程全面說明|安全提領獎金指導
March 13, 2026
12:22 am
Answers about Newspapers and Magazines
March 13, 2026
12:21 am
Answers about News Television
March 13, 2026
12:18 am
Mastering Virtual Poker: Tactics for Winning Significant at Your Preferred Poker Site
March 13, 2026
12:16 am

हरियाली का बड़ा अभियान : इस साल 9.10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पिछले साल से 50% ज्यादा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

