धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के चंद्रावली गांव में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते समय बच्ची की मौत हो गई। वह मशीन के आसपास बिखरी गेहूं की बालियां इकट्ठा कर रही थी। अचानक वह मशीन की चपेट में आ गई। एएसआई हरीसिंह ने बताया कि स्नेहा (10) पुत्री हरिओम जाटव अपने परिवार के साथ खेत में किराए की थ्रेसर मशीन से गेहूं निकलवा रही थी। इस दौरान वह मशीन के आस पास बिखरी गेहूं की बालियां इकट्ठा कर रही थी। अचानक वह मशीन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्चुरी में भेज दिया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Chicken Road Game Review: From Core Systems and Advanced Tactics
March 12, 2026
10:41 pm
NASA’s daring Mars helicopter conquers ‘nail-biter’ ninth flight over rough terrain
March 12, 2026
10:32 pm
Alby Wallet Extension Download and Setup Tutorial | Chrome, Edge, Firefox, Brave
March 12, 2026
10:31 pm
Casino 100 zł Bez Depozytu – Zaawansowana Analiza Bonusów Rejestracyjnych
March 12, 2026
10:30 pm

थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से बच्ची की मौत : बिखरी गेहूं की बालियां कर रही थी इकट्ठा, मौके पर तोड़ा दम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

