प्रतापगढ़ (उदयपुर)। देवगढ़ थाना क्षेत्र के बंदरा पठार में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बाबूलाल (42) पुत्र वालिया मीणा देर शाम को अपने घर से महज 200 फीट दूर खेत में बेहोश मिला। परिजनों ने युवक को संभाला, हालांकि उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह 6 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक खेती-बाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ पुलिस की टीम जिला अस्पताल पहुंची। सहायक पुलिस निरीक्षक भरतराज के अनुसार, मृतक के भाई सूरज मल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।