जोधपुर। एक व्यक्ति से मारपीट को लेकर जोधपुर के मथानिया थाने के बाहर लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि नशे में धुत लोगों ने चारा लेने के लिए जा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। राणाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, उसने बताया कि 3 अप्रैल को शाम 5 बजे वह ट्रैक्टर पर कुछ लोगों के साथ गायों का चारा लेने के लिए निकला था, रास्ते में थोब रोड पर कार लेकर कुछ लोग आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके पास रखे रुपए भी छीनकर ले गए। घटना में शामिल लोग नशे में धुत थे। इधर घटना के विरोध में पीड़ित और उनके समाज के लोग मथानिया थाने के बाद एकत्रित हुए हैं और पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़
Top Korean Skincare Ingredients You Should Know
March 12, 2026
3:17 pm
Domki Nad Morzem
March 12, 2026
3:12 pm
Unknown Facts About Meilleur Casino En Ligne Revealed By The Experts
March 12, 2026
3:09 pm

चारा लेने जा रहे एक व्यक्ति से मारपीट : मथानिया थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन; बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

