Explore

Search

March 12, 2026 6:05 am


लेटेस्ट न्यूज़

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ : उल्टी की बदबू से हुआ खुलासा, डीबी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चूरू। जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव खींवासर में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। शुक्रवार सुबह महिला को उल्टियां होने लगीं। उल्टी से आ रही जहरीले पदार्थ की बदबू से परिजनों को इस घटना का पता चला। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। इमरजेंसी स्टाफ ने इस घटना की जानकारी अस्पताल चौकी स्टाफ को भी दे दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर