डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महूडी गांव में बीड़ में लगी आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बीड़ में बुजुर्ग का अधजला शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार चकमहुडी निवासी विरमल गमेती ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता सकू गमेती (72) बकरियां चराने के लिए बीड़ में गए थे। इस दौरान बीड़ में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में बुजुर्ग आ गया। बच्चों ने बताया कि बीड़ में आग लग गई है। वहां पर अधजला हुआ व्यक्ति पड़ा हुआ है। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। बीड़ में सकू अधजला पड़ा हुआ था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्चुरी में शिफ्ट करवाया। वहीं पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर घटना को लेकर जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
How Companies Can Implement an AI Answering Service Step by Step
March 12, 2026
5:57 am
Кешбэк в интернет-казино ramenbet: получите 30% страховки на случай проигрыша
March 12, 2026
5:57 am
A Complete Guide to Jellycat Dragon Plush Toys for Collectors
March 12, 2026
5:56 am
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 12, 2026
5:56 am

बीड़ में आग लगने से बुजुर्ग जिंदा जला : बच्चों ने देखा अधजला शव, बकरियां चराने गया था जंगल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

