अजमेर। जिले में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने राशन डीलर पर रेप करने और दो बार अबॉर्शन करवाने का आरोप लगाया है। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार- पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि 10 साल पूर्व एक राशन दुकान पर काम करने वाले युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। वह उसे राशन देने के बहाने घर पर आया और अकेला देखकर नशीला पदार्थ सूंघकर उसके साथ रेप किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी के द्वारा लगातार दो बार उसका अबॉर्शन भी करवाया गया है। बाद में वह उसे बीच में छोड़कर फरार हो गया। 3 महीने पूर्व आरोपी वापस आया और वीडियो से ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप और मारपीट की गई। कुछ समय बाद उसे शादी करने से मना कर दिया। अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Sevişmenin Nefes Kesen Birlikteliğini Deneyimlemeye Hazır Mısınız?
March 12, 2026
2:35 am
Guide complet pour maîtriser les casinos en ligne
March 12, 2026
2:34 am
Frame Wallet Browser Guide | Modern Wallet Extension Guide
March 12, 2026
2:33 am
Real-Life Use Cases for DRT Files and FileViewPro
March 12, 2026
2:31 am

राशन डीलर पर महिला से रेप का आरोप : सामान देने के बहाने घर में घुसा था, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

