सिरोही। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के इसरा गांव में एक दुर्घटना सामने आई। शुक्रवार की देर शाम को माला राम पुत्र दाना राम पेड़ पर छंगाई का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। वह करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। घायल माला राम को तुरंत स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें सिरोही रेफर कर दिया। एम्बुलेंस 108 की मदद से उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The In-depth Analysis of the Modern Gambling World and Playjonny Casino Insights
February 21, 2026
8:45 am
Strategic Approach to Low-Stake Gaming Platforms
February 21, 2026
8:40 am
Strategic Approach to Low-Stake Gaming Platforms
February 21, 2026
8:34 am
Strategic Methods for Low-Stake Gaming Platforms
February 21, 2026
8:33 am

25 फीट ऊंचे पेड़ से गिरकर युवक घायल : छंगाई करते समय फिसला पैर, इलाज के लिए सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

