Explore

Search

February 21, 2026 7:04 am


नेशनल हाईवे पर स्लिप होकर गिरी बाइक : बाइक सवार युवक की मौत,सीकर से गांव की तरफ जा रहा था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के रानोली थाना इलाके में बाइक स्लिप होकर गिर गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से मृतक के शव को पलसाना हॉस्पिटल की मोर्चरी ले जाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। रानोली थानाधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार घटना नेशनल हाईवे संख्या 52 पर गौरिया पुलिया के पास की है। मृतक का नाम सुनील(27) है। जो गोवटी के पास ढाणी का रहने वाला है। आज वह सीकर से गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बाइक स्लिप होकर गिरने का लग रहा है। मौके पर कोई भी चश्मदीद या सीसीटीवी फुटेज नहीं था। मृतक के सिर में काफी चोट आई थी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर