प्रतापगढ़। कुलथाना के पास स्थित तुमरेड़ा हनुमान मंदिर में सोमवार रात चोरी की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मंदिर में यह तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है। मंदिर के पुजारी रामदास ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो वहां का ताला टूटा हुआ था। चोर साउंड सिस्टम, डीजे सहित अन्य उपकरण चुरा कर ले गए। इस चोरी से लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पुजारी रामदास ने कहा कि बार-बार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इस घटना से क्षेत्र के हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दो प्रमुख मांगें की हैं। पहली, चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। दूसरी, मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़
My Eyewear Upgrade Journey: From Cheap Shades to Premium Cinily Co Uk Frames
March 17, 2026
3:25 pm
5 Myths About chain necklace for men silver That Cost Me $200
March 17, 2026
3:25 pm
UK’s Finest E-Cigarettes, E-Liquids, Vape Kits And Vaping Equipment
March 17, 2026
3:24 pm
15 Finest Blog Sites to Comply with Concerning trendy yet helpful shoes
March 17, 2026
3:23 pm

तुमरेड़ा हनुमान मंदिर में तीसरी बार चोरी : 50 हजार का साउंड सिस्टम और डीजे ले गए बदमाश, हिंदू संगठनों में आक्रोश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

