Explore

Search

March 12, 2026 11:31 pm


बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता गतिविधि आयोजित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

मांडल। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत मांडल सीडीपीओ कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई, गतिविधि के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई एवं बाल विवाह रोकथाम के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया एवं बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई व रैली के माध्यम से जागरूकता की गई एवं बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए बताया गया, इस गतिविधि के दौरान धर्मराज प्रतिहार सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार बाल अधिकारिता विभाग के प्रोटेक्टन ऑफिसर अनुराधा तोलंबिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सुपरवाइजर राधेश्याम गुर्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला पर्यवेक्षक, रामकन्या शर्मा एवं ब्लॉक सुपरवाइजर आरिफ़ खान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर