उदयपुर। जिले के सरकारी सी.सै. स्कूल मोहम्मद फलासिया में साल 2023 में हुई नकबजनी के मामले में झाड़ोल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 9 लाख रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों ने स्कूल से 2 एलईडी सेट अप बॉक्स सहित अन्य सामग्री चोरी की थी। थानाधिकारी फैलीरम मीणा ने बताया- आरोपी रोशनलाल (24) पुत्र दीताराम डूंगरी, अशोक कुमार (23) पुत्र मालूराम और लोकेश कुमार(23) पुत्र शिवलाल डूंगरी को गिरफ्तार किया है। मामले में हेमंत पुत्र प्रभुलाल निवासी गोदाणा हाल प्रिंसिपल सरकारी सी.सै. स्कूल ने 4 अक्टूबर 2023 को थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उनके स्कूल से एलईडी सहित अन्य सामान चोर रात को दरवाजा तोड़कर चुरा ले गए थे। सुबह स्कूल में आकर देखा तो ताला टूटा था और एलईडी गायब थी। इधर, रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद आरोपियों को डिटेन करते हुए पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से एलईडी सहित अन्य माल बरामद कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
What’s New About Which Slots Have The Best Payout
March 10, 2026
7:28 pm
A Parent’s Guide to Math Tuition for Sec 1: Thriving in an AI World
March 10, 2026
7:27 pm
The Idiot’s Guide To Which Slots Have The Best Payout Explained
March 10, 2026
7:24 pm
Which Slots Have The Best Payout Secrets Revealed
March 10, 2026
7:21 pm

स्कूल से एलईडी चुराने वाले 3 बदमाश पकड़े : 9 लाख का माल बरामद, 6 महीने से फरार थे आरोपी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

