टोंक। जिले में दूनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दूनी थानाधिकारी हेमंत जनागल के नेतृत्व में गठित टीम ने SP विकास सांगवान के आदेश पर और देवली DSP रामसिंह जाट के सुपरविजन में की है। दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकने के लिए पुलिस कड़ा प्रयास कर रही है, गश्त बढ़ा रखी है। मुखबिरों को और ज्यादा सक्रिय कर रखा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह ASI बद्रीलाल ने मय जाप्ता के अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे 52 पर बंथली के पास अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। मौके पर ट्रैक्टर के ड्राइवर राजेश कुमार चौधरी (28) पुत्र प्रेमलाल जाट निवासी नयागांव सतवाड़ा थाना दूनी से बजरी से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन बजरी भरकर ला रहे ड्राइवर ने इसके लिए मना कर दिया। पुलिस ने बाद में उसके बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Foger Swap Pro Assessment: Your 30K Detachable Disposable Vape
March 5, 2026
12:00 am
네이버아이디구입
March 5, 2026
12:00 am
Payment Methods in Online Casinos: What Players Should Know
March 4, 2026
11:59 pm
Online Casino Bonuses Defined: Welcome Affords, Free Spins, and More
March 4, 2026
11:59 pm

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार : बनास नदी में से भरकर लाते समय रास्ते में दूनी पुलिस ने दबोचा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

