बूंदी। जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डाबी थाना पुलिस ने रात को गश्त के दौरान गुढा से रोजा का तालाब जाने वाले कच्चे रास्ते पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 24 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी जब्त की गईं। पकड़े गए तस्करों में चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा थाना क्षेत्र के निमोदा गांव के राजेश (23), कमलेश (23) और अंतिम (26) शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बूंदी के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी तालेड़ा हेमंत गौतम के नेतृत्व में थानाधिकारी हेमराज शर्मा की टीम ने यह सफलता हासिल की। डाबी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी अजीत बगडोलिया मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच में जुटी है।कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल दामोदर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल विजय सिंह, देवप्रकाश, सुरेंद्र और चालक गोविंद की टीम शामिल रही।

लेटेस्ट न्यूज़
THE WULF ZAPP IS OUT NOW!
March 16, 2026
9:01 pm
Solicitor Restrained After Years Of Court docket Claims
March 16, 2026
8:58 pm
The Advancement of Swimming Pool Tables: From Traditional to Contemporary
March 16, 2026
8:58 pm
CAD Training Near Pallikaranai
March 16, 2026
8:53 pm

24 किलो डोडा चूरा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार : डाबी थाना पुलिस ने की कार्रवाई, तस्करी में काम ली गई दो बाइक भी जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

