राजसमंद। जिले में कांकरोली पुलिस ने चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आठ साल से फरार स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हंसाराम सीरवी के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में 8 साल से फरार स्थायी वारंटी किशन लाल (40) पुत्र लेहरू लाल जाट निवासी राज्यावास को गिरफ्तार किया जो विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई संख्या 08 उदयपुर के तहत वांछित था। वहीं छह साल से फरार स्थायी वारंटी धनराज उर्फ मुकेश (29) पुत्र मांगी लाल गुर्जर निवासी छापरड़ा भावा को गिरफ्तार किया। वहीं चार साल से फरार स्थायी वारंटी कालूलाल (43) पुत्र किशन लाल लौहार निवासी एमड़ी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार चार साल फरार चल रहे स्थायी वारंटी मदनलाल (58) पुत्र नानूराम खटीक निवासी मोही को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को संबधित न्यायालय में पेश किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Area Scan Cameras
February 11, 2026
1:06 pm
Stress-Release Family Removals – Tips for a Successful Move
February 11, 2026
1:06 pm
A Assortment Of Western Clipart Borders
February 11, 2026
1:05 pm
How To Fix AETX File Errors Using FileViewPro
February 11, 2026
1:03 pm

4 स्थायी वारंटी गिरफ्तार : 8 साल से फरार स्थायी वारंटी भी आया पकड़ में
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

