चूरू। जिले के राजगढ़ क्षेत्र में बाइक की टक्कर से नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग अपने परिचित के साथ ददरेवा में स्थित पेट्रोल पम्प से वापस गांव जा रहा था। रास्ते में वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने नाबालिग को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। राजगढ़ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। राजगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि ददरेवा निवासी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि गुरुवार रात ददरेवा निवासी सुनीत कुमार (15) के साथ ददरेवा में स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवाकर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में वह लघुशंका करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आई बाइक ने सुनीत कुमार को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस वार्ड में पहुंची। जिसने युवक के शव को मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
Area Scan Cameras
February 11, 2026
1:06 pm
Stress-Release Family Removals – Tips for a Successful Move
February 11, 2026
1:06 pm
A Assortment Of Western Clipart Borders
February 11, 2026
1:05 pm
How To Fix AETX File Errors Using FileViewPro
February 11, 2026
1:03 pm

बाइक की टक्कर से नाबालिग की मौत : पेट्रोल पंप से लौट रहा था घर, सड़क किनारे था खड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

