चूरू। जिले के सरदारशहर में एक बुजुर्ग चौकीदार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। विकमसरा रोड स्थित पानी के सरकारी डेम पर चौकीदारी कर रहे शंकरलाल नायक (65) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर थे। अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शंकरलाल को कंबल से ढक दिया। साथ ही पास में आग जलाकर धुएं से मधुमक्खियों को भगाया। घटना की सूचना ठेकेदार ने शंकरलाल के बेटे प्रकाश को दी। बुजुर्ग को तुरंत एंबुलेंस से सरदारशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वार्ड 55 निवासी शंकरलाल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
Area Scan Cameras
February 11, 2026
1:06 pm
Stress-Release Family Removals – Tips for a Successful Move
February 11, 2026
1:06 pm
A Assortment Of Western Clipart Borders
February 11, 2026
1:05 pm
How To Fix AETX File Errors Using FileViewPro
February 11, 2026
1:03 pm

डेम पर चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला : गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, लोगों ने कंबल और धुएं से भगाया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

