सवाई माधोपुर। बौंली थाना क्षेत्र के पीपल्दा कस्बा में आज भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से बौंली सीएचसी लाया गया। 108 एंबुलेंस कर्मी रामराज खारवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर को मिनी बस व एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर सामने आई। इसकी सूचना लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जहां मौके पर तीन लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से बौंली सीएचसी में भर्ती करवाया गया। दरअसल, मंडावरी निवासी 50 वर्षीय हमीद पुत्र गुलिया खान वउसकी पत्नि 45 वर्षीय मुमताज और 18 वर्षीय बेटा बादल बाइक पर बैठकर बौंली की ओर आ रहे थे। तभी लालसोट की ओर जा रही एक मिनी बस से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल मुमताज खान को जिला मुख्यालय रेफर किया गया। वहीं 50 वर्षीय हमीद व उसके पुत्र बादल को अत्यंत गंभीर हालत के चलते जयपुर रैफर किया गया। सूचना पर बौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़
How to Source Products for your Shopping Site
February 9, 2026
6:53 pm
Three Step Guidelines for Axial Flow Fan
February 9, 2026
6:49 pm
What The In-Crowd Won’t Tell You About Sex Toys
February 9, 2026
6:45 pm
Definitions Of Skorost
February 9, 2026
6:37 pm

बाइक मिनी बस की हुई भिडंत, तीन लोग घायल; दो जयपुर, एक रेफर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

