डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के नागेला गांव में एक युवक का शव घर से डेढ़ किमी दूर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक एक दिन पहले ही मुंबई से अपने घर आया था। घटना के बाद लोग इकट्ठे हो गए। दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार सुरेश (29) पुत्र हुरमा मीणा निवासी नागेला मुंबई में होटल पर काम करता था। बुधवार शाम के समय वह मुंबई से अपने गांव आया। इसके बाद गुरुवार सुबह के समय उसका शव घर से डेढ़ किमी दूर एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, मौत के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Three Step Guidelines for Axial Flow Fan
February 9, 2026
6:49 pm
What The In-Crowd Won’t Tell You About Sex Toys
February 9, 2026
6:45 pm
Definitions Of Skorost
February 9, 2026
6:37 pm
Will Inkjet Technology Replace Hypodermic Needles?
February 9, 2026
6:36 pm

मुंबई से घर लौटे युवक ने किया सुसाइड : घर से डेढ़ किमी दूर पेड़ से लटका मिला शव
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

