पाली। जिले में भाभी ने 70 साल की ननद का सिर फोड़ दिया। महिला का शक था कि वह बहू (बेटे की पत्नी) के कान भर रही है। इसी शक में उसने ननद पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला को काफी चोटें आई। अपनी दादी को बचाने आई पोती को भी महिला ने नहीं छोड़ा। उसके हाथ पर काट लिया। घटना पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने के प्रताप नगर गुरुवार शाम को हुई। फिलहाल घायल महिला को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हेमी देवी (70) पत्नी विरदाराम ने बताया- मैं कल शाम को अपने घर पर थी। इस दौरान भाभी घर पर आई। बोली- तुम मेरी बहू के कान भरती हो, इससे घर में झगड़ा होता है। मैंने इस आरोप को नकारा लेकिन आवेश में आकर भाभी ने मुझ पर हमला कर दिया। मेरे सिर पर उसने किसी चीज से वार किया। इससे सिर फट गया। बीच बचाव करने आई 18 साल की पोती रेखा के हाथ पर भी काट लिया। उसके हाथ पर निशान बन गया। इस घटना में वृद्धा के सिर पर गहरी चोट लगी। परिजन उपचार के लिए उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां ट्रोमा वार्ड में वृद्धा का डॉक्टर ने उपचार किया। वृद्धा की हालत खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

70 साल की ननद को भाभी ने पीटा : घायल महिला बोली- बहू के कान भरने के शक में फोड़ा सिर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

