हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत फेफाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फेफाना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान विक्रम उर्फ विक्की और अशोक उर्फ धोलू को पकड़ा है। दोनों आरोपी फेफाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पल्लू थाने के थानाधिकारी सुशील कुमार कर रहे हैं। इस कार्रवाई में एसआई राजपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रामप्रताप, कॉन्स्टेबल भंवरलाल, जगदीश प्रसाद और देवराज की टीम शामिल थी। डीएसटी टीम सेक्टर नोहर ने भी इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाई।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

फेफाना में दो युवकों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद : गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

