चूरू। जिले में जयपुर रोड स्थित डीटीओ कार्यालय के पास गोल्डन थाई स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर शुक्रवार को महिला पेट्रोलिंग कालिका टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन महिलाओं और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाएं कोलकाता, दिल्ली और झारखंड की रहने वाली हैं। मैनेजर पंजाब का निवासी है। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी आक्रोशित हो गए और पुलिस से झगड़ा करने लगे। कोतवाली थाने के एसआई रामशरण की टीम और सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अनैतिक गतिविधियों के संबंध में चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी झाझड़िया ने कहा कि शहर में ऐसी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

थाई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा : अनैतिक गतिविधियों के आरोप में तीन महिलाएं और एक मैनेजर गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

