राजसमंद। नाथद्वारा में आज सुबह चौपाटी के पास चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। पुरानी रंजिश के चलते मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में चाकूबाजी हो गई। नाथद्वारा में शुक्रवार सुबह चौपाटी पर मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हेड कॉन्स्टेबल शोभालाल के अनुसार दोनों घायल युवकों को तुरंत नाथद्वारा अस्पताल ले जाया गया। घटना में शामिल दोनों युवक नाथद्वारा के रहने वाले हैं। जयेश पालीवाल और अर्जुन गुर्जर के बीच हुई हाथापाई में अर्जुन को चाकू से चोट लगी। डॉक्टरों के अनुसार अर्जुन गुर्जर की स्थिति खतरे से बाहर है। उसका इलाज नाथद्वारा अस्पताल में जारी है। जयेश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस उसे थाने ले गई है। चाकूबाजी की इस घटना से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। मौके पर दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ श्रीनाथजी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Situs bokep yang bisa di tonton di warnet?
February 8, 2026
6:46 pm
Live Casino Bonus Offers | Top UK Live Casinos with Best Bonuses
February 8, 2026
6:40 pm
Приложение казино cryptoboss casino на Андроид: комфорт игры
February 8, 2026
6:33 pm
Peru’s Kuczynski takes federal agency with a vow to oppose inequality
February 8, 2026
6:33 pm

नाथद्वारा में चाकूबाजी में दो घायल; पुरानी रंजिश के चलते चले चाकू, आपस में मामले कराए दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

