धौलपुर। जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सैंपऊ चौराहे पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में ED द्वारा दायर चार्जशीट के समर्थन में किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र घुरैया ने बताया कि ED ने 15 अप्रैल 2025 को PMLA के तहत चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम त्रिपोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन सभी को जेल भेजने का काम करेगी। भाजयुमो ने घोषणा की कि वे शहर-शहर और गांव-गांव जाकर कांग्रेस और गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। जिला उपाध्यक्ष बृजेश बघेल ने कहा कि ED ने 22 नवंबर 2023 को यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की थी। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में सोनिया-राहुल की 76% हिस्सेदारी है। बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय आंदोलन नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि यह एक पारिवारिक संस्था बन गई है। विरोध प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Podrobný průvodce pro mostbet online a mostbet promo code a instrukcí na mostbet app.
February 8, 2026
4:59 pm
Что нужно знать о бонусах онлайн-казино казино вован
February 8, 2026
4:57 pm
tambroker 45s
February 8, 2026
4:55 pm
FileViewPro for ARF, ZIP, BIN, and More
February 8, 2026
4:53 pm

नेशनल हेराल्ड केस में भाजयुमो का विरोध : धौलपुर में सोनिया-राहुल का पुतला फूंका, ईडी की चार्जशीट का किया स्वागत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

