हनुमानगढ़। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दो साल से फरार चल रहे आरोपी अंकित कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी सुभाषचंद्र कच्छावा ने बताया कि तकनीकी और मानवीय आ सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। यह मामला 9 अक्टूबर 2022 का है। उस दिन पुलिस ने रामसरा नारायण से किशनपुरा रोड पर की गई कार्रवाई में 60 किलो पोस्त बरामद किया था। इस दौरान दो आरोपी रामकुमार और संदीप उर्फ दीपू को स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ पकड़ा गया था। अंकित (25) टिब्बी थाना क्षेत्र के शेरेका गांव का निवासी है। वह धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मारपीट का मामला भी दर्ज है। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशानुसार, जिले में नशा तस्करी, अवैध शराब, हथियार, जुआ और सट्टे जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Modification your Seek web browser settings Calculator Google Lookup Help
March 29, 2026
7:03 pm
Before You Buy Lidocaine Cream UK
March 29, 2026
7:03 pm
Sheet Metal Stamping Processes Work
March 29, 2026
7:02 pm
Future-prepare AI infrastructure
March 29, 2026
7:02 pm

नशा तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 2 साल से था फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

