नारनौल। हरियाणा के नारनौल में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से राजस्थान के नागौर जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। वहीं परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई, मगर परिजन नहीं पहुंचे थे। रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिर्जापुर बाछौद की हवाई पट्टी के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद रेलवे जीआरपी के राज सिंह तथा सुनीता मौके पर पहुंची। जहां पर उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद उन्होंने उसकी पहचान के लिए तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 साल है तथा उसका नाम धन्ना राम है तथा वह राजस्थान के नागौर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े पांच बजे डेडबॉडी पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि डेडबॉडी पटरी के बीचों बीच पड़ी हुई थी। वहीं मृतक बाइक पर आया था। उसकी बाइक पटरियों से दूर खड़ी हुई मिली है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, मगर परिजन नहीं पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़
Can You Convert CX3 Files? Try FileViewPro First
March 10, 2026
7:43 pm
WEB positioning software
March 10, 2026
7:38 pm
Answers about Moshi Monsters
March 10, 2026
7:31 pm
What’s New About Which Slots Have The Best Payout
March 10, 2026
7:28 pm

रेलवे पटरियों पर मिला व्यक्ति का शव; पास खड़ी मिली मृतक की बाइक, राजस्थान का था रहने वाला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

