Explore

Search

March 3, 2026 8:55 pm


ट्रक में भरे 40 पशु मुक्त कराए, ड्राइवर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले की कोतवाली पुलिस ने चंबल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरे गए 40 पशुओं को मुक्त कराया गया। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को मध्य प्रदेश से पशुओं से भरे ट्रक के आने की सूचना मिली। इस पर हेड कॉन्स्टेबल शिव गणेश ने चंबल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की। जांच के दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से आ रहे ट्रक को रोका गया। पुलिस ने मुरैना, मध्य प्रदेश के रहने वाले धर्मपाल पुत्र कप्तान सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी इन पशुओं को मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने में ले जा रहा था। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर