डूंगरपुर। जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सीमलवाड़ा में महादेव मंदिर के सामने हुए हादसे में एक तेज रफ्तार पिकअप ने दूसरी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। नागरिया पंचेला निवासी विजयपाल रोत सेंटिंग का सामान लेने के लिए पिकअप लेकर निकला था। टक्कर के बाद उनकी पिकअप बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में विजयपाल गंभीर घायल हो गया। घायल विजयपाल को पहले सीमलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता लीलाराम रोत ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
A Parent’s Guide to Math Tuition for Sec 1: Thriving in an AI World
March 10, 2026
2:53 pm
How to View GZA Files on Any Platform with FileMagic
March 10, 2026
2:53 pm
Buy iPhone 17 Pro Max With Bitcoin: Why Apple’s Best iPhone Deserves the Best Payment Method
March 10, 2026
2:49 pm

दो पिकअप की टक्कर में युवक की मौत, पीछे से टक्कर लगने के बाद विद्युत पोल से टकराया वाहन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

