सिरोही। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के पुरावत फली में सोमवार दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में पीपला ओड़ा निवासी पोसाराम पुत्र थावरा राम और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पोसाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने भिजवाया। मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Турниры в интернет-казино {криптобосс казино официальный}: удобный метод заработать больше
March 10, 2026
3:12 pm
Casino zonder Nederlandse licentie
March 10, 2026
3:12 pm
“Hoe het nieuwe online casino de spelervaring naar een hoger niveau tilt”
March 10, 2026
3:08 pm
Как определить самое подходящее веб-казино
March 10, 2026
3:04 pm

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

