धौलपुर। जिले में अवैध चंबल रेता बजरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी धौलपुर और थाना मनियां पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई के साथ मनियां थाना पुलिस की टीम ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जाटौली से बिरौंधा गांव की तरफ जाते हुए पकड़े हैं। पुलिस को देखकर एक ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर गांव की आबादी में भाग गया। वहीं दूसरे ट्रैक्टर के ड्राइवर पंजाबसिंह (24) को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पंजाबसिंह भमरौली, थाना सदर धौलपुर का रहने वाला है। जांच में पता चला कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में गीला चंबल रेता बजरी भरी हुई थी। पूछताछ में चालक ने बताया कि यह बजरी घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से लाई गई है। वहीं, दूसरी ओर डीएसटी की टीम में शहर में एक दर्जन से अधिक जगह पर चंबल बजरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाली कराया हैं। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। पंजाबसिंह को धारा 281, 303(2) बीएनएस, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 29/51 और फॉरेस्ट एक्ट की धारा 41, 42 के तहत गिरफ्तार किया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Casino zonder Nederlandse licentie
March 10, 2026
3:12 pm
“Hoe het nieuwe online casino de spelervaring naar een hoger niveau tilt”
March 10, 2026
3:08 pm
Как определить самое подходящее веб-казино
March 10, 2026
3:04 pm
優塔UTOWN熱門困惑回答|註冊、儲值提現、博弈玩法詳細問答
March 10, 2026
3:02 pm

अवैध बजरी परिवहन में डीएसटी की कार्रवाई; दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक ड्राइवर गिरफ्तार; दूसरा फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

