जोधपुर। जिले के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में मंगलवार को कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. राजपुरोहित ने उन्हें हॉस्पिटल के प्रोजेक्ट, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने मथुरादास माथुर अस्पताल में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इसके अलावा अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और बेहतरी को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने होमगार्ड से अस्पताल में पार्किंग को लेकर भी जानकारी ली और आवश्यक खड़े रहने वाले वाहनों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि मथुरादास माथुर हॉस्पिटल संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। यहां पर प्रतिदिन की ओपीडी 6 हजार से 7 हजार मरीजों की रहती है। मरीजों की सुविधाओं के लिए यहां पर कई प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है।

लेटेस्ट न्यूज़
5 Essential Elements For mass copy paste excel
February 9, 2026
8:28 pm
The Ultimate Guide To copy mass
February 9, 2026
8:28 pm
Not known Factual Statements About mass copy of registration
February 9, 2026
8:28 pm
Top Contenders in the No-Subscription Space (Examples)
February 9, 2026
8:26 pm

एमडीएम हॉस्पिटल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण; पार्किंग की समस्या को लेकर होमगार्ड को दिया निर्देश, प्रोजेक्ट का अवलोकन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

