अजमेर। जिले में माली समाज की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर जयपुर में आर्किटेक्ट के बिल्डिंग से आत्महत्या करने के मामले में विरोध जताया और आरएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। माली समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि 18 मई 2025 को गोविंदपुर निवासी आर्किटेक्ट भारत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी मुक्ता राव के निवास पर इंटीरियर का कार्य करने की एवज में किए गए कार्य पैसे नहीं देने के आरोप लगाते हो बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी थी। मृतक ने अपने लेटर पैड पर सुसाइड नोट में विस्तृत विवरण लिखते हुए आरएएस अधिकारी द्वारा राशि भुगतान नहीं करने पर यह कदम उठाने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में आज माली समाज की ओर से प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर लोक बंधु को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन दिया है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन के चेतावनी दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Why K Beauty Is Becoming Popular in New Zealand
March 11, 2026
6:17 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
6:07 pm
Kidney Fiberglass Pools – Pool Shells & Kits for in the Ground
March 11, 2026
6:04 pm

कलेक्ट्रेट पर माली समाज ने किया प्रदर्शन; आर्किटेक्ट के सुसाइड मामले में जताया विरोध, आरएएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

